ताज़ा ख़बरें
स्कूल की दोस्त से रिश्ते को मिलेगा नया नाम : आज मेघना के साथ सगाई करेंगे मंत्री संदीप सिंह; छोटे भाई सौरभ भी बांधेंगे सगाई का सेहरा उन्नाव में अवैध पटाखा कारोबार का बड़ा खुलासा, 109 लाइसेंस के बीच मौत का बारूदी खेल दिल्ली में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में छात्र फंसे: सत्य निकेतन में PG चल रहा था; 2 छात्रों को निकाला गया, बारिश के बीच रेस्क्यू जारी NEET PG 2026 में पहली बार बड़ी पारदर्शिता: NBEMS जारी करेगा आंसर की और Response Sheet बिहार के बाद अब दिल्ली में भी सियासी हलचल: खड़गे ने PM मोदी के SRCC भाषण पर साधा निशाना MPSC पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला: बोले- छात्रों का भरोसा टूटा, परीक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

November 30, 2026 1:57 am

translate

Home » उत्तरप्रदेश » स्कूल की दोस्त से रिश्ते को मिलेगा नया नाम : आज मेघना के साथ सगाई करेंगे मंत्री संदीप सिंह; छोटे भाई सौरभ भी बांधेंगे सगाई का सेहरा

स्कूल की दोस्त से रिश्ते को मिलेगा नया नाम : आज मेघना के साथ सगाई करेंगे मंत्री संदीप सिंह; छोटे भाई सौरभ भी बांधेंगे सगाई का सेहरा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़े कल्याण सिंह परिवार में आज खुशियों का बड़ा आयोजन है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह शनिवार को अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी के साथ सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई भी अंतरा त्यागी के साथ होगी। यानी एक ही दिन परिवार में दो सगाइयों का जश्न मनेगा।

इस खास आयोजन के बीच संदीप सिंह और मेघना चौधरी की साथ में एक तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। सगाई के दिन सामने आई इस तस्वीर ने समारोह की चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है। स्कूल के दिनों से शुरू हुई दोस्ती अब जीवन के नए रिश्ते में बदलने जा रही है। मेघना चौधरी कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं और दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं।

100 बीघा में शाही इंतजाम, देशभर की निगाहें अलीगढ़ पर

अलीगढ़ के तालानगरी क्षेत्र में करीब 100 बीघा के विशाल मैदान में इस समारोह के लिए भव्य आयोजन किया गया है। राजसी अंदाज में तैयार किए गए पंडाल और बड़े स्तर पर की गई व्यवस्थाओं के बीच मेहमानों के स्वागत की तैयारियां पूरी हैं। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत प्रदेश और देश के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरों के पहुंचने की चर्चा है। बड़ी संख्या में वीवीआईपी और मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

26 नवंबर को दिल्ली में शादी, 27 को होगा रिसेप्शन

सगाई के बाद दोनों भाइयों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में विवाह समारोह होगा। इसके अगले दिन 27 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस तरह नवंबर का दूसरा पखवाड़ा कल्याण सिंह परिवार के लिए खुशियों और जश्न से भरा रहने वाला है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल