ताज़ा ख़बरें
उन्नाव में अवैध पटाखा कारोबार का बड़ा खुलासा, 109 लाइसेंस के बीच मौत का बारूदी खेल दिल्ली में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में छात्र फंसे: सत्य निकेतन में PG चल रहा था; 2 छात्रों को निकाला गया, बारिश के बीच रेस्क्यू जारी NEET PG 2026 में पहली बार बड़ी पारदर्शिता: NBEMS जारी करेगा आंसर की और Response Sheet बिहार के बाद अब दिल्ली में भी सियासी हलचल: खड़गे ने PM मोदी के SRCC भाषण पर साधा निशाना MPSC पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला: बोले- छात्रों का भरोसा टूटा, परीक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल झारखंड में ‘पेपर लूट’ पर सियासत गरम: भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, CBI जांच की मांग; 8 सितंबर से प्रदेशभर में आंदोलन

October 12, 2026 5:16 pm

translate

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » उन्नाव में अवैध पटाखा कारोबार का बड़ा खुलासा, 109 लाइसेंस के बीच मौत का बारूदी खेल

उन्नाव में अवैध पटाखा कारोबार का बड़ा खुलासा, 109 लाइसेंस के बीच मौत का बारूदी खेल

उन्नाव: जिले में वैध से ज्यादा अवैध आतिशबाजी का कारोबार होने के आरोपों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बिक्री और भंडारण के 109 लाइसेंस हैं, लेकिन पटाखा निर्माण का एक भी लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद पुरवा, बीघापुर, हसनगंज, बांगरमऊ, औरास, मौरावां और अन्य इलाकों में चोरी-छिपे पटाखे बनाने की गतिविधियां सामने आती रही हैं। 

कन्नौज में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद भी उन्नाव में बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी लाइसेंसधारकों का सत्यापन होगा और भंडारण व बिक्री की जांच की जाएगी।

20 करोड़ का कारोबार, कई जिलों तक सप्लाई
सूत्रों के अनुसार जिले में हर साल करीब 20 करोड़ रुपये का पटाखा कारोबार होता है। कम कीमत पर तैयार होने वाले पटाखे लखनऊ, कानपुर, हरदोई, रायबरेली और फतेहपुर तक पहुंचते हैं।
वर्षों से दोहराते रहे हैं बड़े हादसे
2006 से 2024 तक जिले में बारूद और पटाखों से जुड़े कई बड़े विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई और कई परिवार उजड़ गए। अधिकांश मामलों में अवैध निर्माण या अवैध भंडारण की बात सामने आई।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल